पटना, जनवरी 4 -- बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की ओर से इंटर की प्रायोगिक परीक्षा 10 से 20 जनवरी तक चलेगी। बोर्ड ने प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। बोर्ड ने कहा है कि स्कूल 10 से 20 जनवरी के बीच अपनी सुविधा और समय के अनुसार परीक्षा आयोजित करेंगे। परीक्षा की तिथि और समय का निर्धारण संबंधित विद्यालय अपने स्तर पर करेगा। इस दौरान छात्रों को निर्धारित तिथि पर प्रायोगिक परीक्षा में शामिल होना अनिवार्य होगा। सैद्धांतिक परीक्षा का प्रवेश पत्र 16 जनवरी को जारी किया जाएगा। इसके बाद छात्र आधिकारिक प्रक्रिया के तहत अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड या स्कूल के माध्यम से प्राप्त कर सकेंगे। बिहार बोर्ड ने छात्रों से अपील की है कि वे समय रहते अपना प्रायोगिक प्रवेश पत्र प्राप्त कर लें और विद्यालय की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार परीक्षा में शामिल हों। बोर्ड ने स्पष्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.