मुजफ्फरपुर, फरवरी 21 -- मुजफ्फरपुर, वसं। इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में इंटर्नशिप कर रहे विद्यार्थियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन शनिवार को प्रधान डाकघर परिसर में किया गया। इस क्रम में शहर के एक निजी प्रबंधन संस्थान के प्रशिक्षु विद्यार्थियों के बीच प्रमाणपत्र का वितरण किया गया। इसकी जानकारी आईपीपीबी के मुख्य प्रबंधक राजीव कुमार ने दी। बताया कि इंटर्नशिप कार्यक्रम में शामिल विद्यार्थियों को बैंकिंग क्षेत्र के व्यावहारिक अनुभवों से परिचित कराया गया। खासकर सूचना क्रांति के वर्तमान दौर में डिजिटल वित्तीय सेवाओं की बारीकियों की जानकारी दी गई। बताया कि प्रमाणपत्र का वितरण उनके अलावा वरिष्ठ प्रबंधक सुशील कुमार और मुजफ्फरपुर एचओ के प्रबंधक विपुल कुमार ने किया। वहीं कुछ विद्यार्थियों ने इंटर्नशिप के दौरान ही देश के प्रमुख निजी बैंकिंग संस्थानों म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.