गढ़वा, मार्च 18 -- खरौंधी, प्रतिनिधि।थानांतर्गत खोखा स्थित इंटर स्टेट चेक पोस्ट पर शनिवार शाम में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सत्येंद्र सिंह के नेतृत्व में सघन जांच अभियान चलाया गया। जांच अभियान में दो पहिया, चार पहिया वाहनों की जांच की गई। जांच के क्रम में ही चार पहिया वाहन बोलेरो से अत्यधिक अवैध शराब पाया गया। अवैध शराब के साथ दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। दोनों को बोलेरो सहित अवैध शराब के साथ थाना लाया गया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के निर्देश पर थाना प्रभारी अनिमेष शांतिकारी ने तत्काल उसकी सूचना उच्च पदाधिकारी व मद्य निषेध विभाग के जिला स्तरीय पदाधिकारी को भी दी गई। रविवार सुबह मद्य निषेध विभाग के पदाधिकारी ने थाना पहुंचकर जब्ती सूची तैयार की। उसके बाद दोनों आरोपियों को वाहन व शराब के साथ मद्य निषेध विभाग के पदाधिकारी को सौंप दिया गया।...