बलिया, फरवरी 14 -- बलिया। रेल प्रशासन ने छपरा-वाराणसी सिटी के बीच प्रतिदिन चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस में एसी कुर्सीयान कोच को नहीं लगाने का निर्णय लिया है। इसकी जानकारी देते हुए जनसम्पर्क अधिकारी वाराणसी अशोक कुमार ने बताया है कि ट्रेन में वातानुकूलित कुर्सीयान की पर्याप्त उपयोगिता नहीं होने के कारण इस कोच को 16 फरवरी से नहीं लगाया जायेगा। वैसे इस ट्रेन में एसी कोच नहीं होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। लोगों का कहना है कि गर्मी के दिनों में अधिकांश लोगों की डिमांड रहती थी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...