कोडरमा, फरवरी 23 -- कोडरमा, हमारे प्रतिनिधि। धनबाद-सासाराम इंटरसिटी एक्सप्रेस में आरपीएफ द्वारा चलाए गए विशेष जांच अभियान के दौरान प्रतिबंधित शराब बरामद की गई है। रेल मार्ग से अवैध सामानों के परिवहन पर रोक लगाने के उद्देश्य से की जा रही सघन जांच के क्रम में यह कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार लालबाग-नाथगंज स्टेशन के मध्य चलती ट्रेन में विभिन्न साधारण कोचों में संदिग्ध अवस्था में पीठू बैग एवं झोला रखा हुआ पाया गया। कोच में मौजूद यात्रियों से पूछताछ की गई, लेकिन किसी भी यात्री ने उक्त सामान पर अपना मालिकाना हक नहीं जताया। संदेह के आधार पर जब बैग और झोले की तलाशी ली गई तो उसमें शराब की बोतलें बरामद हुईं। मौके पर ही जब्ती सूची तैयार कर कुल 49 लीटर शराब जब्त की गई, जिसकी अनुमानित कीमत 13,480 रुपये बताई गई है। बरामद शराब को आगे की कार्रवाई के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.