उरई, फरवरी 19 -- उरई। इंटरसिटी एक्सप्रेस में यात्री का पर्स चोरी हो गया। वह कानपुर से झांसी जा रहा था। कंट्रोल की सूचना पर पुखरायां जीआरपी ने गाड़ी अटेंड की। जीआरपी एसओ नागेंद्र सरोज का कहना है कि पता किया जा रहा है। बिठूर निवासी यसात्री सर्वेश शर्मा 11110 लखनऊ झांसी इंटरसिटी से झांसी जा रहा था। यात्री के अनुसार कानपुर के समीप पर्स चोरी हो गया। उसमें बारह हजार रुपये नगद व कागजात थे। उक्त गाड़ी को पुखरायां में सहायक उप निरीक्षक रामकिशोर ने हमराह स्टाफ व जीआरपी पुखरायां से उप निरीक्षक रवि कुमार यादव द्वारा शिकायतकर्ता को अटेंड किया गया जो कि कानपुर से झांसी तक यात्रा कर रहे हैं। शिकायतकर्ता ने बताया कि कानपुर सेंट्रल पर गाड़ी में चढ़ते समय 12 हजार निकाल लिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.