किशनगंज, जून 19 -- ठाकुरगंज, एक संवाददाता। सिलीगुड़ी से बालूरघाट जाने वाली 15464 इंटरसिटी एक्सप्रेस में रेल डिब्बों की संख्या कम किए जाने के बाद से दैनिक यात्रियों के साथ आम यात्रियों के लिए यह परेशानी का सबब बन गया है। प्रत्येक रेल डब्बों में यात्री लटक-लटक कर यात्रा करने को मजबूर हो रहे हैं। खासकर किशनगंज जिला मुख्यालय जाने वाले दैनिक यात्रियों के साथ कोर्ट कचहरी आदि जाने वाले यात्रियों को भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में ठाकुरगंज जनहित संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष सह पूर्व विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल ने बताया कि अब मोर्चा इस समस्या को भी गंभीरता से लेकर इस समस्या से निजात दिलाने के लिए काम करेगा। इस संबंध में डीआरएम से लेकर रेलवे की उच्च अधिकारियों से बात कर इस समस्या को सुलझाया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.