प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 18 -- राज्यसभा सदस्य अमरपाल मौर्य ने रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी के उतरेटिया स्टेशन पर ठहराव की मांग की। बताया कि प्रतापगढ़, अन्य स्थानों से लखनऊ पीजीआई आने वाले मरीजों की सुविधा के लिए इंटरसिटी का उतरेटिया जंक्शन पर ठहराव जरूरी है। ऐसा न होने से मरीजों, तीमारदारों को कठिनाई हो रही है। उन्हें 20 किलोमीटर से अधिक अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है। उतरेटिया स्टेशन पर इसके ठहराव से मरीजों के साथ यात्रियों को भी लाभ मिलेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.