सिद्धार्थ, मई 28 -- सिद्धार्थनगर, हिन्दुस्तान टीम। ऐशबाग इंटरसिटी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से सोमवार से ही छह से आठ घंटे देरी से चल रही है। ऑनलाइन टिकट रद्द करने पर भी एक भी रुपया वापस नहीं मिलने से यात्रियों में रोष है। सोमवार को ऐशबाग इंटरसिटी एक्सप्रेस गोरखपुर से सुबह 3: 45 बजे चलने की बजाए लगभग छह घंटे की देरी से रवाना हुई। इसका खामियाजा उन यात्रियों को भुगतना पड़ा जो सुबह 5:51 बजे बढ़नी से ट्रेन पकड़ने वाले थे। इनमें मरीज दिखाने जा रहे लोग, व्यापारी और कोर्ट-कचहरी के काम से लखनऊ पहुंचने वाले लोग शामिल थे। मंगलवार को भी स्थिति बदतर रही। यह ट्रेन बढ़नी पहुंचने का निर्धारित समय सुबह 5:49 बजे की जगह दोपहर 14 बजकर 17 मिनट पर पहुंची। लखनऊ जिन्हें सुबह 10:50 पर पहुंचना था उन्हें शाम 18:53 मिनट पर पहुंचने का समय रेलवे के बेवसाइट पर दिखा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.