सहारनपुर, अगस्त 7 -- रामपुर मनिहारान हिलेरी क्लिंटन नर्सिंग स्कूल मे इंटरव्यू के बाद 85 छात्र-छात्राओं का सेवायोजन के लिए चयन किया गया। रामरति एजुकेशन कॉम्प्लेक्स की संस्था हिलेरी क्लिंटन नर्सिंग स्कूल में नोएडा के फिलिप्स हॉस्पिटल से नर्सिंग सुपरीटेंडेंट अनु सी मैथ्यू, टीम निशा जेकब, आदिती, हेमंत आदि के संस्था में पहुंचने पर संस्था की प्रेजीडेंट राजकमल सक्सेना ने उनका जोरदार स्वागत किया। उसके बाद टीम ने छात्र-छात्राओं का इंटरव्यू लिया। जिसमें 85 छात्र-छात्राओं का सेवायोजन के लिए चयन कर लिया गया। प्रेजीडेंट राजकमल सक्सेना, प्रधानाचार्य सनीश वीएम ने सभी छात्र-छात्राओं को हार्दिक शुभकामनाएं दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.