उरई, फरवरी 2 -- माधौगढ़। रूदपुरा में आम रास्ते में डाली जा रही इंटरलॉक में अनिमितताएं बरती जा रही है।जिसकी शिकायत रुदपुरा के ग्रामीणों ने एसडीएम से की। एसडीएम ने बीडीओ को जांच सौंप दी है। कोतवाली क्षेत्र के रूदपुरा निवासी शंकर सिंह, वीर सिंह ने एसडीएम राकेश कुमार सोनी को शिकायत देते हुए बताया कि घर के सामने आम रास्ता में इंटरलॉक डाली है। जिसमें न गिटटी, न डस्ट डाली जा रही है। इंटरलॉक 3 मीटर की जगह, 2 मीटर चौड़ी डाली जा रही है।। यहीं नहीं इंटरलाक के किनारे नाली नहीं बनाई जा रही है। इससे घरों का पानी आम रास्ते में भरेगा, जिससे निकलने में परेशानी होगी । एसडीएम ने बीडीओ संदीप मिश्रा को जांच सौंप दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.