मैनपुरी, दिसम्बर 12 -- बिछवां। क्षेत्र के नगला हरकेशी में इंटरलॉकिंग सड़क व नाली का निर्माण कार्य जारी है। शुक्रवार को सहायक विकास अधिकारी उमाकांत यादव ने निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिम्मेदारों से निर्माण कार्य से संबंधित जानकारी ली। उन्होंने निर्देश दिए कि सड़क का निर्माण मानकों के अनुरूप व गुणवत्ता के साथ किया जाए। निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो। उन्होंने ठेकेदार से निर्माण में उपयोग होने वाली सामग्री व अन्य पहलुओं पर जानकारी जुटाई। कहा कि जल्द से जल्द कार्य पूरा किया जाए। प्रधान प्रतिनिधि यशपाल सिंह यादव ने बताया कि नगला हरकेशी की यह सड़क लंबे समय से खराब थी, काफी प्रयास के बाद निर्माण कार्य पूरा हुआ है। इस मौके पर सचिव विक्रम सिंह चौहान मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...