गंगापार, दिसम्बर 8 -- वरुणा बाजार, हिन्दुस्तान संवाद। वरुणा-जंघई मार्ग पर सराय हरिराम गांव स्थित कमला नाई के घर तक बनाए गए इंटरलॉकिंग मार्ग का सोमवार को ब्लॉक प्रमुख शैलेश यादव ने शुभारंभ किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित लोगों में बीडीसी सदस्य सुदामा सरोज, रमाशंकर शर्मा, शारदा शर्मा, उदयराज शर्मा, कमला शर्मा, अंकुश शर्मा, संजय शर्मा, नागेंद्र शर्मा, श्रवण शर्मा, मनोज शर्मा, मुन्ना यादव (बरना), राजेंद्र यादव, महेंद्र यादव, लल्लन यादव, बब्बू यादव, दिलीप सरोज, राम आश्चर्य सिंह (प्रदेश अध्यक्ष, किसान यूनियन) सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे। संचालन पूर्व प्रधान अजय कुमार यादव ने किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...