बाराबंकी, जनवरी 27 -- जैदपुर। नगर पंचायत जैदपुर के वार्ड गढ़ी कदीम वार्ड में इंटरलॉकिंग रोड के निर्माण कार्य की जांच करने मंगलवार को अधिकाारियों की टीम पहुंची। कुछ दिन पहले राजन बक्सोर ने आरोप लगाया था कि निर्माण कार्य मानकों के विपरीत किया गया है तथा गुणवत्ता से समझौता किया गया है। नालियों पर रखे गए पत्थर भी ठीक नहीं लगाए गए है। मंगलवार को नायाब तहसीलदार प्रियंका शुक्ला, राजस्व निरीक्षक पंकज मिश्रा, ईओ रामजनक तिवारी सहित कई लोग जांच करने पहुंचे। इस दौरान इंटरलॉकिंग रोड की स्थिति की बारीकी से जांच की। नायाब तहसीलदार प्रियंका शुक्ला ने बताया कि जांच के बाद रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को सौंपने की बात कही है। अवर अभियंता अभिषेक पाल ने बताया कि टेस्टिंग कराई जाएगीं। रिपोर्ट आने के बाद अगर कमी मिलती है तो कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्...