हरदोई, मार्च 2 -- हरदोई। विकासखंड टोंडरपुर क्षेत्र की परसई ग्राम पंचायत के मजरा शंकरीपुर में दबंगो द्वारा इंटरलॉकिंग कार्य रोके जाने पर ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने तहसील समाधान दिवस में पहुंच कर गांव के गौरव, नीरज, मोनू पर सरकारी कार्य में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। सुधीर ने बताया अनुसूचित जाति के लोगों की बस्ती तक जाने वाले मार्ग को दबंग अपनी निजी जमीन बता रहे हैं, वहीं क्षेत्रीय लेखपाल उनकी मदद कर रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.