सीतापुर, जनवरी 29 -- सीतापुर, संवाददाता। तहसील सिधौली में पर्यटन विभाग द्वारा महेशपुर में स्थित महेशनाथ जी के मंदिर कराये जा रहे कार्यों का जिलाधिकारी डॉ. राजागणपति आर ने गुरुवार को स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर परिसर में बिछाई गयी इंटरलॉकिंग की ईंट उखड़वाकर मिट्टी के माप को देखा और गुणवत्ता चेक की। साथ ही निर्मित कराये जा रहे शौचालय को भी देखा। तत्पश्चात स्टांप एवं रजिस्ट्रेशन विभाग द्वारा निर्मित कराये जा रहे उपनिबन्धक कार्यालय सिधौली के भवन में लगाई जा रही मौरंग, सीमेन्ट आदि सामग्रियों के बारे में जानकारी ली। निर्माणाधीन भवन के पीछे जलभराव देखकर उन्होंने नाराजगी जताई और कहा कि निर्माण कार्य में बेहतर सामग्री का उपयोग किया जाये, जिससे जलभराव की वजह से सीलन जैसी स्थिति भवन में न उत्पन्न हो। उन्होंने कहा कि कार्यों की टीपीआई से जांच...