गोरखपुर, सितम्बर 8 -- गोरखपुर, हिटी। नगर निगम क्षेत्र में बिना अनुमति फाइबर ऑप्टिकल केबल डालने के लिए खुदाई कर रही सेलुलर कंपनियों पर नगर निगम ने सख्ती दिखाते हुए कार्रवाई शुरू कर दी है। सिविल लाइंस क्षेत्र में आरटीओ कार्यालय के सामने ऐसी ही खुदाई करते पकड़े जाने पर नगर निगम ने एयरटेल कंपनी का सामान जब्त कर जुर्माना लगाया है। सेलुलर कंपनियां पैसे बचाने के लिए नगर निगम को सूचना दिए बिना सड़क किनारे खुदाई कर रही हैं। इस प्रक्रिया में वे इंटरलॉकिंग ईंटें उखाड़ कर उन्हें वैसे ही छोड़ देती हैं, जिससे सड़क पर गड्ढे बन जाते हैं। राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सिविल लाइंस वार्ड में सड़क किनारे खुदाई करते एयरटेल कंपनी के कर्मचारियों को रंगे हाथ पकड़ा गया। मौके पर पहुंची नगर निगम की टीम ने कंपनी का सामान जब्त कर लिया। अपर नगर आयुक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.