कानपुर, दिसम्बर 30 -- डेरापुर , संवाददाता। थाना क्षेत्र के खजुर्रा गांव में क्षेत्र पंचायत निधि से बन रही 100 मीटर इंटरलॉकिग सड़क का निर्माण अधूरा होने व नाली बनाने को लेकर ग्रामीणों ने विरोध किया। मंगलवार को गांव पहुंचे जेई ने लोगों की बात सुनने के बाद खामियों को ठीक कराने व जल्द निर्माण शुरू कराने का भरोसा दिया। खर्जुरा गांव में क्षेत्र पंचायत निधि से मुख्य सड़क से लेकर संजय कुशवाहा के घर तक सौ मीटर इंटरलॉकिंग सड़क बनाई जा रही है। सड़क निर्माण का कार्य काफी समय से अधूरा होने से जहां ग्रामीणों को आवगमन में दिक्कत हो रही है। वहीं नाली निर्माण के तरीके और स्थान को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। इस बावत की गई शिकायत पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि मोहित दुबे व जेई आलोक कुमार यादव ने मंगलवार को गांव पहुंचकर ग्रामीणों की शिकायतें सुनीं। इसकेसाथ ही उनके...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.