अररिया, जनवरी 9 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि इंटरमीडिएट वार्षिक प्रायोगिक परीक्षा 2026 दिनांक 10 से 20 जनवरी तक आयोजित की जाएगी। इसके लिए इंटर कॉलेज सहित विभिन्न प्लस टू स्कूलों में सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। केएन इंटर कॉलेज कुर्साकांटा के प्राचार्य प्रो अजय कुमार झा ने बताया कि प्रायोगिक परीक्षा का एडमिट कार्ड बोर्ड के वेबसाईट से डाउनलोड़ कर एवं हस्ताक्षर कर विद्यार्थी को हस्तगत कराया जा रहा है। प्रायोगिक परीक्षा का प्रवेश पत्र केवल सेंटअप परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र छात्राओं को दिया जा रहा है। जो विद्यार्थी सेंटअप परीक्षा शामिल नहीं हुए है या फिर फेल हो गए हैं उन्हें प्रायोगिक परीक्षा में शामिल होने नहीं दिया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.