अररिया, जनवरी 11 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि केएन इंटर कॉलेज कुर्साकांटा सहित इंटर की शिक्षा प्रदान करने वाली स्कूलों में शनिवार से वार्षिक प्रायोगिक परीक्षा शुरू हुई। केएन इंटर कॉलेज कुर्साकांटा के प्राचार्य प्रो अजय कुमार झा ने बताया कि इंटमीडिएट की प्रायोगिक परीक्षा शांतिपूर्ण व कदाचार मुक्त माहौल में शुरु हुई है। परीक्षा के प्रथम दिन विज्ञान संकाय के भौतिक और रसायन की प्रायोगिक परीक्षा ली गई है। वहीं कला संकाय में भूगोल विषय की परीक्षा ली गई है। सेंटअप परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र छात्राओं को ही प्रायोगिक परीक्षा में शामिल होने दिया जा रहा है। मौके पर प्रो अनिल कुमार झा, प्रो प्रदीप ठाकुर, प्रो राजलोक झा, प्रो उदय मोहन झा के अलावे विजय राम, धर्मानन्द झा, अरविन्द झा, श्याम मिश्र, गुलाब मंडल आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.