अररिया, जनवरी 5 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि इंटरमीडिएट वार्षिक प्रायोगिक परीक्षा 10 से 20 जनवरी तक होगी। बिहार बोर्ड ने परीक्षार्थियों का प्रवेश पत्र समिति के वेबसाईट पर पहले ही जारी कर दिया है। केएन इंटर कॉलेज कुर्साकांटा के प्राचार्य प्रो अजय कुमार झा ने बताया कि प्रयोगिक परीक्षा का एडमिट कार्ड बोर्ड के वेबसाइट पर दिनांक 9 जनवरी तक अपलोड रहेगा। विद्यार्थी बोर्ड के वेबसाईट से प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। प्रवेश पत्र केवल सेंटअप परीक्षा में उत्तीर्ण छात्र छात्राओं के लिए होगा। जो विद्यार्थी सेंटअप परीक्षा शामिल नहीं हुए है या फिर फेल हो गए हैं वे प्रयोगिक परीक्षा नहीं दे सकेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.