चम्पावत, फरवरी 23 -- चम्पावत। चम्पावत जिले में इंटरमीडिएट में हिन्दी विषय की परीक्षा में 15 विद्यार्थी गैर हाजिर रहे। जबकि जिले के 44 केंद्रों में कुल 2446 छात्र छात्राओं ने परीक्षा दी। चम्पावत जिले में सोमवार को उत्तराखंड बोर्ड के तहत इंटरीडिएट में हिन्दी विषय की परीक्षा हुई। जिला कंट्रोल रूम के प्रभारी रमेश जुकरिया ने बताया कि हिन्दी विषय में कुल 2461 विद्यार्थी पंजीकृत थे। इनमें 1179 बालक और 1282 बालिकाएं थी। जिसमें से 1173 बालक और 1273 बालिकाओं ने परीक्षा दी। जबकि छह बालक और नौ बालिकाएं अनुपस्थित रहीं। उन्होंने बताया कि हाईस्कूल में हिन्दुस्तानी संगीत व टंकण और इंटर में कृषि हिन्दी के विषय की भी परीक्षा थी। लेकिन इन विषयों में जिले में कोई भी विद्यार्थी पंजीकृत नहीं था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...