बिहारशरीफ, फरवरी 3 -- बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के 40 केन्द्रों पर मंगलवार को पहली पाली में गणित तो दूसरी पाली में राजनीति विज्ञान की परीक्षा ली गयी। डीईओ आनंद विजय ने बताया कि सनबीम सेंट्रल स्कूल केन्द्र में दूसरे के बदले परीक्षा देते एक छात्र को पकड़ा गया है। पहली पाली में 24,901 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। जबकि, 305 अनुपस्थित रहे। इसी तरह, दूसरी पाली में 7198 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। जबकि, 195 अनुपस्थित रहे। सघन जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को परीक्षा हॉल में प्रवेश करायी गयी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.