खगडि़या, जनवरी 30 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले में 31 परीक्षा केंद्रों पर आगामी दो से 13 फरवरी तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था में इंटरमीडिएट की परीक्षा ली जाएगी। जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा के सफल, शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संचालन के लिए व्यापक प्रशासनिक एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। इधर गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम की अध्यक्षता में केंद्राधीक्षकों सहित परीक्षा संचालन में जुड़े अधिकारियों और पुलिस पदाधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए गए। साफ निर्देश दिया गया कि परीक्षा कक्ष में एक बेंच पर अधिकतम दो परीक्षार्थी पर्याप्त दूरी के साथ बैठेंगे। छात्र एवं छात्राओं के लिए अलग-अलग बैठक व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। परीक्षा केन्द्र परिसर एवं भवन की सघन जांच (सर्च) कर यह सुनिश्चित किया जाएगा कि किसी प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री उपलब्ध न हो...