दरभंगा, फरवरी 1 -- दरभंगा। इंटर के सैद्धांतिक पत्रों की परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सोमवार से शुरू होगी। परीक्षा में भाग लेने के लिए परीक्षार्थी व अभिभावक शहर पहुंच चुके हैं। परीक्षा दो फरवरी से शुरू होकर 13 फरवरी तक चलेगी। ऐसे में कई परीक्षार्थी परीक्षा में आवागमन की समस्या से बचने के लिए साजो-सामान के साथ रविवार को शहर पहुंच चुके हैं। शहर की सड़कों पर रविवार को परीक्षार्थियों व अभिभावकों की काफी भीड़ दिखी। परीक्षार्थी जिले के कुल 69 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा देंगे। शहरी क्षेत्र में 56, बेनीपुर अनुमंडल मुख्यालय में तीन एवं बिरौल अनुमंडल मुख्यालय में 10 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 09:30 से 12:45 बजे तक होगी। परीक्षार्थियों को सुबह नौ बजे तक ही प्रवेश मिलेगा। दूसरी पाली दोपहर दो से शाम 05...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.