खगडि़या, फरवरी 4 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि जिले में 31 केन्द्रों पर दूसरे दिन मंगलवार को भी शांतिपूर्ण वातावरण में इंटरमीडिएट बोर्ड की परीक्षा ली गई। विभिन्न केन्द्रों पर दोनों पालियों में कुल 12 हजार 210 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। जबकि 183 परीक्षार्थी अब्सेंट बताए गए। इधर पहली पाली में आठ हजार 179 परीक्षार्थी शामिल व 78 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं द्वितीय पाली में चार हजार 31 परीक्षार्थी उपस्थित व 105 परीक्षार्थी अब्सेंट रहे। उल्लेखनीय है कि जिले के सदर अनुमंडल में जेएनकेटी इंटर स्कूल, एसआर इंटर स्कूल, बापू मिडिल स्कूल बलुवाही, संत जेवियर्स हाईस्कूल मथुरापुर, सीताराम मेमोरिल हाईस्कूल, मिडिल स्कूल हाजीपुर उत्तर, बीएड टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज रांको, संतमति सावित्री माध्यमिक स्कूल भिरयाही, राजमाता माधुरी देवी टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज आवासबोर्ड, ...