लखीसराय, फरवरी 1 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जिला दंडाधिकारी, लखीसराय के संयुक्त आदेश के आलोक में अध्यक्ष, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति, इंटरमीडिएट वार्षिक सैद्धांतिक परीक्षा 2026 का आयोजन 02 फरवरी से 13 फरवरी 2026 तक किया जाएगा। यह परीक्षा दोनों पालियों में संपन्न होगी। प्रथम पाली सुबह 09:30 बजे से 12:45 बजे तक एवं द्वितीय पाली अपराह्न 02:00 बजे से 06:15 बजे तक निर्धारित की गई है। अनुमंडल अंतर्गत कुल 27 परीक्षा केंद्रों पर यह परीक्षा आयोजित की जाएगी, राजकीय हसनपुर उच्च विद्यालय, लखीसराय। उत्क्रमित उच्च विद्यालय, बिहरौरा, लखीसराय।आर० लाल, कॉलेज, लखीसराय। के०आर०के० उच्च, लखीसराय श्री दुर्गा उच्च विद्यालय, लखीसराय। श्री दुर्गा बालिका उच्च विद्यालय, लखीसराय (केआरके साइंस बिल्डिंग ) पुरानी बाजार, उच्च विद्यालय, लखीसराय। महिला विद्या मंदिर, उच्च...