औरैया, फरवरी 8 -- अजीतमल, संवाददाता। कस्बे स्थित कान्हा इंटरनेशनल एकेडमी में कक्षा 12 के विद्यार्थियों के सम्मान में भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर उत्साह और यादगार पलों से सराबोर रहा। फेयरवेल कार्यक्रम में विद्यार्थियों के लिए विभिन्न मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की गईं। समारोह का शुभारंभ प्रधानाचार्य अनीस शुक्ला ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद कक्षा 11 के विद्यार्थियों ने कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं का रोली-चंदन लगाकर स्वागत किया। विद्यार्थियों के बीच विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं कराई गईं तथा अलग-अलग श्रेणियों में टाइटल सैश प्रदान किए गए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अंतर्गत नृत्य व संगीत की मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण विद्यालय के प्...