पीलीभीत, फरवरी 11 -- दियोरिया कला। उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाईस्कूल इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं से पूर्व एजीएम इंटर कॉलेज बिहारी पुर हीरा में इंटरमीडिएट के छात्र छात्राओं को प्रवेश पत्र प्रदान किए गए। इसके बाद विदाई पार्टी का आयोजन किया गया। विदाई कार्यक्रम में इंटरमीडिएट परीक्षा में शामिल होने वाले समस्त छात्र छात्राओं को शुभाषीश और प्रवेश पत्र सौंपे गए। संस्थापक एलपी गंगवार प्रबंधक सर्वेश गंगवार प्रधानाचार्य पंकज कुमार गंगवार उपप्रधानाचार्य ओविद प्रकाश शुक्ला कार्यालय अधीक्षक सुनील कुमार मनोज कुमार सहित समस्त शिक्षक शिक्षिकाओं सहित समस्त कर्मचारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.