सराईकेला, फरवरी 19 -- सरायकेला। सरायकेला -खरसावां जिला में जैक की ओर से बुधवार को आयोजित इंटरमीडिएट की वार्षिक परीक्षा में 93 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जिला शिक्षा पदाधिकारी कैलाश मिश्रा ने बताया कि इंटरमीडिएट कला संकाय के परीक्षार्थियों के लिए कोर लेंग्वेज की परीक्षा का आयोजन किया गया। परीक्षा में 6342 परीक्षार्थियों में से 6249 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 93 अनुपस्थित रहे। डीईओ ने बताया कि बुधवार की परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संपन्न हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...