बगहा, फरवरी 12 -- बेतिया, बेतिया कार्यालय इंटरमीडिएट वार्षिक परीक्षा के आठवे दिन बुधवार को पहली पाली में संगीत विषय की परीक्षा आयोजित हुई। वहीं दूसरी पाली में कला संकाय के छात्राओं की गृह विज्ञान की परीक्षा ली गई। परीक्षा पुरी तरह शांतिपूर्ण रही। इस दौरान किसी भी केंद्र से गड़बड़ी की शिकायत नहीं मिली। बेहतर परीक्षा संचालन को लेकर पूरी प्रशासनिक मशीनरी मुस्तैद रही। परीक्षा केंद्रों में प्रवेश के पूर्व सभी परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली गई। सुबह के 8:30 के बाद से छात्र-छात्राओं का प्रवेश शुरू हुआ जो 9 बजे के बाद बंद हो गया। जिले के सभी 64 परीक्षा केंद्रों पर दोनों पालियों में कुल 131 परीक्षार्थी परीक्षा में अनुपस्थित रहे। पहली पाली में संगीत की परीक्षा में 984 परीक्षार्थियों की जगह 968 ने परीक्षा दी। 16 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। वहीं दूसरी पा...