पूर्णिया, फरवरी 4 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिलाप्रशासन की कड़ी निगरानी में मंगलवार को जिले के सभी 59 परीक्षाकेन्द्रों पर इंटरमीडिएट की परीक्षा दूसरे भी शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त माहौल में सम्पन्न हो गई। परीक्षा के दूसरे दिन भी कदाचार के आरोप में किसी भी परीक्षार्थी का निष्कासन नहीं किया गया। दूसरे दिन पहली पाली में इंटर सायंस और आर्ट्स के परीक्षार्थियों की गणित की परीक्षा आयोजित की गई। वहीं दूसरी पाली में इंटर आर्ट्स के विद्यार्थियों की पॉलिटिकल सायंस और वोकेशनल कोर्स के परीक्षार्थियों की फाउंडेशन कोर्स की परीक्षा आयोजित की गई। सभी 59 परीक्षाकेन्द्रों पर पहली पाली में कुल 5197 परिक्षार्थियों में 5139 और दूसरी पाली में कुल 9234 परिक्षार्थियों में 9060 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। दूसरे दिन की इंटरमीडिएट की परीक्षा में प्रथम पाली में ...