पूर्णिया, फरवरी 9 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।जिला प्रशासन की कड़ी निगरानी में सोमवार को जिले के सभी 59 परीक्षाकेन्द्रों पर इंटरमीडिएट की परीक्षा छठा दिन भी शांतिपूर्ण व कदाचारमुक्त माहौल में सम्पन्न हो गई। परीक्षा के छठे दिन भी कदाचार के आरोप में किसी भी परीक्षार्थी का निष्कासन नहीं किया गया। पहली पाली में इंटर सायंस और इंटर कॉमर्स के छात्र-छात्राओं की हिन्दी और दूसरी पाली में इंटर आर्ट्स के इतिहास, इंटर सायंस के एग्रीकल्चर और वोकेशनल कोर्स के इलेक्टिव सब्जेक्ट के परीक्षार्थियों की परीक्षा हुई। सभी 59 परीक्षा केन्द्रों पर पहली पाली में कुल 9767 परिक्षार्थियों में 9634 और दूसरी पाली में कुल 16752 परिक्षार्थियों में 16502 परीक्षार्थी उपस्थित रहे। छठे दिन की इंटरमीडिएट की परीक्षा में प्रथम पाली में 133 व दूसरी पाली में कुल 250 परीक्ष...