गोपालगंज, फरवरी 7 -- गोपालगंज,हमारे संवाददाता जिले के कुचायकोट व विश्वम्भरपुर थाना क्षेत्र के सिपाया व श्यामपुर गांव के बीच इंटरमीडिएट की परीक्षा देकर घर लौट रहे एक बाइक सवार छात्र के साथ मारपीट की गई। मारपीट में छात्र व विश्वंभरपुर थाना क्षेत्र के खेम मटिहनिया गांव के अमलेश प्रसाद का 20 वर्षीय बेटा रितेश कुमार को इलाज के लिए मॉडल सदर अस्पताल में लाया गया। जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज इमरजेंसी वार्ड में किया जा रहा है। घटना के संबंध में घायल छात्र रितेश कुमार ने बताया कि शुक्रवार की शाम पूर्व के विवाद को लेकर उसके गांव के एक युवक अभिषेक कुमार के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की थी। इसी बात को लेकर वह शनिवार को सासामूसा से इंटरमीडिएट की परीक्षा देकर वापस अपने घर बाइक पर सवार होकर दोस्तों के साथ लौट रहा था तो रास्ते में रोककर उसके साथ मा...