जहानाबाद, फरवरी 3 -- हुलासगंज, निज संवाददाता हुलासगंज हाई स्कूल में इंटरमीडिएट की परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र लाने गई कोकरसा गांव की सोलह वर्षीय किशोरी दो दिन बाद भी घर नहीं लौटी है और ना ही कोई सुराग मिल रहा है। किशोरी को इंटर की परीक्षा में शामिल होना था। इस संबंध में हुलासगंज थाना में किशोरी के लापता होने की लिखित जानकारी भी दी जा चुकी है। लेकिन दो दिनों बाद भी कोई सुराग नहीं मिलने पर इस संबंध में पिता ने आरक्षी अधीक्षक से भी गुहार लगाई है। परिजनों ने बताया कि 31 जनवरी को स्कूल से एडमिट कार्ड लाने गई लेकिन काफी देर बाद भी नहीं लौटी। इस बीच तीन अलग-अलग फोन नंबर से परिजनों को हुलासगंज बुलाया गया लेकिन बताए गए जगह पर कोई नहीं मिला। थक हार कर हुलासगंज पुलिस को घटना की जानकारी दी गई है। लेकिन दो दिन बाद भी कोई सुराग नहीं मिल रहा है।

हिंदी ह...