पीलीभीत, फरवरी 25 -- पीलीभीत। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट परीक्षा केंद्रों पर द्वितीय पाली में इंटरमीडिएट कृषि वनस्पति विज्ञान, कृषि अर्थशास्त्र में पंजीकृत 547 में से 526 परीक्षार्थी उपस्थित और 21 अनुपस्थित रहे। इसी तरह इंटरमीडिएट अर्थशास्त्र में पंजीकृत 1421 में से 1340 परीक्षार्थी उपस्थित और 81 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जिला विद्यालय निरीक्षक राजीव कुमार ने बताया कि परीक्षा केंद्रों पर नकल विहीन और पारदर्शी ढंग से परीक्षाएं चल रही हैं। कंट्रोल रूम के माध्यम से परीक्षाओं की मॉनिटरिंग की जा रही है। सचल दल भी चेकिंग कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...