बक्सर, फरवरी 9 -- बक्सर, हमारे संवाददाता। इंटरमीडिएट की परीक्षा में सोमवार को प्रथम पाली में हिन्दी विषय होना था। इसमें कुल 9661 परीक्षार्थियों को भाग लेना था। लेकिन, परीक्षा देने 9541 परीक्षार्थी उपस्थित हुए थे। 120 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इसी प्रकार द्वितीय पाली में इतिहास, कृषि विषय में 13446 परीक्षार्थियों को हिस्सा लेना था। लेकिन, 13292 परीक्षार्थियों ने हिस्सा लिया। ऐसे में 154 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं दोनों पालियों में एक भी परीक्षार्थी निष्कासित नहीं हुए। जिला प्रशासन ने परीक्षा को लेकर पहले से ही व्यापक तैयारियां की गई थी। सभी परीक्षा केंद्रों पर दंडाधिकारी, पुलिस बल एवं केंद्राधीक्षक की तैनाती की गई थी। साथ ही सीसीटीवी कैमरों एवं उड़नदस्ता दल के माध्यम से सतत निगरानी रखी जा रही थी। वहीं दूसरी ओर प्रशासनिक अधिकारियों ने ...