गया, फरवरी 5 -- एक दिन के ब्रेक के बाद गुरुवार को इंटरमीडिएट की परीक्षा हुई। दो पालियों में हुई परीक्षा में कोई निष्कासन नहीं है। 806 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। शहर से लेकर अनुमंडल मुख्यालयों के सभी 61 केंद्रों पर परीक्षा शांतिपूर्ण हुई। जिला शिक्षा कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार को पहली पाली में साइंस के विद्यार्थियों ने भौतिकी विषय की परीक्षा दी। दूसरी पाली में आर्ट्स वालों ने भूगोल व कॉमर्स के परीक्षार्थी बिजनेस स्टडी विषय का इम्तेहान दिया। तीन दिनों में सबसे अधिक परीक्षार्थी गुरुवार को रहे। कुल आवंटित 63246 में से 62हजार 440 बच्चों ने परीक्षा दी। 806 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। पहले पाली में 33419 में से 288 और दूसरी सीटिंग में 29827 में से 518 परीक्षार्थी गैर हाजिर रहे। मालूम हो कि परीक्षा के पहले दिन दो फरवरी व दूसरे दिन ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.