जमशेदपुर, दिसम्बर 24 -- भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी बॉम्बे) में आयोजित इंटरनेशनल रोबो-वॉर प्रतियोगिता में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) जमशेदपुर की आधिकारिक रोबोटिक्स एवं ऑटोमेशन क्लब टीम रोबोऑट ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पांचवा स्थान प्राप्त किया। इस प्रतियोगिता में भारत सहित नेपाल, श्रीलंका और रूस की टीमों ने भाग लिया।गौरतलब हो कि टीम रोबोऑट ने एक अत्याधुनिक युद्ध रोबोट को डिज़ाइन एवं विकसित किया, जिसे उसकी मजबूती, सटीक नियंत्रण और रणनीतिक दक्षता के लिए व्यापक सराहना मिली।प्रतियोगिता के दौरान टीम रोबोऑट ने नेपाल, श्रीलंका और रूस की टीमों के खिलाफ कड़े और रोमांचक मुकाबले लड़े। कई राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतिद्वंद्वियों को पराजित करते हुए टीम ने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया और अंततः प्रतियोगि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.