हाजीपुर, फरवरी 25 -- जंदाहा,संवाद सूत्र। बिहार के शिक्षा एवं कौशल विकास क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले प्रख्यात शिक्षाविद् एवं स्किल डेवलपमेंट विशेषज्ञ डॉ.आनंद रंजन झा को इंटरनेशनल टीचर एक्सीलेंस अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान,नवाचारपूर्ण शिक्षण पद्धतियों और युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के सतत प्रयासों के लिए प्रदान किया गया। यह प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय सम्मान त्रेतायुग फाउंडेशन द्वारा प्रदान किया गया,जो भारत सरकार एवं नीति आयोग के अंतर्गत पंजीकृत संस्था है। अवॉर्ड प्रदान करते समय संस्था ने डॉ.झा को "बेस्ट एजुकेशन एंड स्किल डेवलपमेंट प्रोवाईडर" की उपाधि से नवाज़ा। डॉ.आनंद रंजन झा पिछले कई वर्षों से शिक्षा,डिजिटल लर्निंग और कौशल विकास के क्षेत्र में सक्रिय कार्य किए जाने को ल...