मेरठ, नवम्बर 25 -- 19वीं राष्ट्रीय ग्रैंड फिनाले जम्बूरी में मेरठ ने एक बार फिर अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज कराई है। जनपद के 18 माध्यमिक विद्यालयों से 161 स्काउट-गाइड व 20 स्काउटर व गाइडर दल के साथ लखनऊ पहुंचे हैं। 22 से 29 नवंबर तक राजधानी लखनऊ के वृंदावन योजना जंबूरी मैदान पर आयोजित इस महाआयोजन का शुभारंभ सोमवार को राज्यपाल ने नेशनल स्काउट फ्लैग का ध्वजारोहण कर किया। आज प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के आगमन का कार्यक्रम प्रस्तावित है, जिसे लेकर प्रतिभागियों में उत्साह है। जनपद मेरठ हर राष्ट्रीय जम्बूरी में अपने श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए जाना जाता है। इस बार भी मेरठ को पायनियरिंग प्रोजेक्ट के अंतर्गत सेतु निर्माण का महत्वपूर्ण दायित्व मिला है। जनपद संस्था 'हैगिंग ब्रिज' का निर्माण करेगी, जिसका शीर्षक 'तारणहार सेतु' रखा गया है। इसके अतिरिक्त मे...