नई दिल्ली, फरवरी 2 -- दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल और हरियाणा पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन में गैंगस्टर जोगिंदर ग्योंग को गिरफ्तार किया है। जोगिंदर को फिलीपींस से भारत डिपोर्ट किया गया है। वह काफी लंबे समय से विदेश में बैठकर अपराध की घटनाओं को अंजाम दे रहा था। जोगिंदर एक कुख्यात गैंगस्टर है। वह 15 मामलों में दोषी करार दिया जा चुका है। उसके ऊपर 5 मर्डर का भी आरोप है। जोगिंदर ग्योंग उर्फ जोगा डॉन हरियाणा के कैथल जिले के ग्योंग गांव का रहने वाला एक कुख्यात अपराधी है। इसके ऊपर हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और उत्तर प्रदेश में हत्या और फिरोती के मामले दर्ज हैं। उसके खिलाफ हरियाणा के कैथल में 16 मामले दर्ज हैं। बताया जाता है कि यह हरियाणा पुलिस की वांटेड लिस्ट में शामिल है। दिसंबर 2017 में पानीपत में रिटायरमेंट पार्टी के दौरान जयदेव नामक शख्स की गोली मारकर ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.