बगहा, नवम्बर 24 -- बेतिया। इंटरनेट पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट करने के मामले में युवा राजद के जिलाध्यक्ष ने एफआईआर दर्ज करायी है। पुरानी गनौली निवासी संजय यादव ने साइबर थाना में दर्ज कराए गए एफआईआर में नवलपुर थाना क्षेत्र के चंद्रौल सिसवा बैरागी निवासी प्रिंस राजपूत को नामजद किया है। साइबर थाना के डीएसपी गौतम शरण ओमी ने बताया कि संजय यादव की शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। एफआईआर में संजय यादव ने बताया है कि 15 नवंबर को उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप व फेसबुक पर एक प्रसारित वीडियो देखा। वीडियो में विगत विधानसभा चुनाव में छपरा के महागठबंधन के प्रत्याशी खेसारी यादव को संबोधित करते हुए एक खास समाज के लोगों के विरूद्ध अभद्र बातें कही गई है। गाली गलौज करते हुए जान मारने की धमकी दी गई है। वीडियो में महिलाओं की...