शामली, फरवरी 2 -- सोमवार को जिला अस्पताल में इंटरनेट सेवा बाधित रहने से स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से प्रभावित रहीं। सुबह करीब 10 बजे से ही अस्पताल पहुंचे मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। इंटरनेट बंद होने के कारण मरीजों की रोग जांच नहीं हो सकी, जिससे ओपीडी से लेकर पैथोलॉजी तक अव्यवस्था का माहौल बना रहा। जिला अस्पताल में रविवार की छुट्टी के बाद सोमवार को मरीजों की अधिक भीड़ रहती है। वही इंटरनेट सेवा ठप रहने के चलते ओपीडी पर्चे ऑनलाइन नहीं बन पाए। मजबूरी में अस्पताल प्रशासन को मैन्युअल पर्चे बनाने पड़े, जिससे पर्चा काउंटर पर लंबी कतारें लग गईं। मरीजों को घंटों इंतजार करना पड़ा। बुजुर्ग, महिलाएं और दूर-दराज से आए मरीज सबसे ज्यादा परेशान नजर आए। सबसे गंभीर स्थिति काला पीलिया (हेपेटाइटिस) से पीड़ित मरीजों व पैथोलॉजी लैब में खून जां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.