बिहारशरीफ, जनवरी 9 -- एकंगरसराय, निज संवाददाता। प्रखण्ड की केशोपुर पंचायत के ताड़पर धर्मशाला में किसानों का फार्मर रजिस्ट्री और डिजिटल प्रमाण पत्र बनाने के लिए शिविर लगाया गया है। बीएओ रौनक कुमार ने बताया कि सुल्तानपुर, जैतीपुर, मानसिंगपुर, केला बिगहा, जितन बिगहा, कोरथु, बाला बिगहा, मन्दिरसापर, बहुआरा और बराड़ी के किसानों का ई-केवाईसी किया जा रहा है। हालांकि, इंटरनेट की समस्या के कारण काम काफी धीमा है। भारी भीड़ के बावजूद दिन भर में मात्र 20-25 किसानों का ही काम हो पा रहा है। इससे किसान परेशान हैं। मौके पर अनुज कुमार, मनीष कुमार आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...