धनबाद, अगस्त 6 -- धनबाद, विशेष संवाददाता राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन की ओर से जयप्रकाश नगर स्थित यूनियन कार्यालय में मंगलवार को शोकसभा कर पूर्व मुख्यमंत्री सह सांसद शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि दी गई। बैठक की अध्यक्षता यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष ब्रजेंद्र प्रसाद सिंह ने की। बैठक में महामंत्री एके झा ने कहा कि शिबू सोरेन के निधन से पूरा झारखंड मर्माहत है। शिबू संयुक्त बिहार के दौरान ही झारखंड की जनता की आवाज बनकर उभरे। एक महान गांधीवादी के साथ क्रांतिकारी आंदोलनकारी के रूप में अपना प्रारंभिक जीवन शुरू किया। शिबू सोरेन ने केंद्र में कांग्रेस सरकार के दौरान ही छोटानागपुर संथाल परगना विकास प्राधिकार बनाने में सफलता पाई। मौके पर पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक, अनुपमा सिंह, रामप्रीत यादव, लगनदेव यादव, वैभव सिन्हा, वीरेंद्र अंबष्ठ, दयाल महतो, सुरें...