धनबाद, मई 22 -- धनबाद। राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन की केंद्रीय कमेटी के संयुक्त महामंत्री, सीसीएल रीजनल कमेटी के वर्किंग प्रेसिडेंट, राष्ट्रीय खान मजदूर फेडरेशन के उपाध्यक्ष और इंटक के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य महेंद्र विश्वकर्मा के असमय निधन पर राष्ट्रीय कोलियरी मजदूर यूनियन के केंद्रीय कार्यालय में शोकसभा का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने महेंद्र विश्वकर्मा को संघर्षशील मजदूर नेता बताया। कहा कि उनके निधन से इंटक को क्षति हुई है। मौके पर यूनियन के महामंत्री एके झा, कार्यकारी अध्यक्ष बृजेंद्र प्रसाद सिंह सहित कई नेता मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.