रांची, मार्च 28 -- रांची। वरीय संवाददाता मजदूर नेता लीलाधर सिंह को इंटक का राष्ट्रीय संगठन सचिव मनोनीत किया गया है। उनका मनोनयन संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ जी संजीव रेड्डी ने किया है। देशभर में अभी इंटक से संबद्ध सदस्यों की संख्या 1.45 करोड़ है। एचईसी से जुड़े श्रमिक नेता लीलाधर सिंह को इंटक का राष्ट्रीय संगठन सचिव बनाए जाने पर झारखंड प्रदेश इंटक, इंडियन नेशनल मेटल वर्कर्स फेडरेशन, हटिया प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन इंटक के मजदूर नेताओं ने शुभकमाना दी है। एचईसी प्रबंधन ने लीलाधर सिंह को बधाई संदेश भेजा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.