अंबेडकर नगर, जनवरी 9 -- जहांगीरगंज, संवाददाता। राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के राजेसुल्तानपुर कस्बे में स्थित एक निजी क्लीनिक में इलाज कराने गए इटावा जिले के ट्रक चालक की मौत हो गई। आरोप है कि ट्रक चालक की मौत डॉक्टर के इंजेक्शन लगाते ही हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक चालक के परिजन भी पहुंच गए हैं। मौत के बाद डॉक्टर क्लीनिक बंद कर फरार हो गया। सीएचसी अधीक्षक ने क्लीनिक को सील कर दिया। बताया जाता है कि इटावा जिले के भरथना थाना क्षेत्र के नगला ताल तुरैया बेर निवासी राम राकेश यादव (55) पुत्र रामरूप यादव सामान लोड कर गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस वे से गुरुवार को जा रहा था। इसी दौरान उसकी तबीयत खराब होने लगी। ट्रक चालक और खलासी लिंक एक्सप्रेस वे से उतरकर राजेसुल्तानपुर कस्बे में पहुंचे और वहां स...