जुमई, जनवरी 26 -- जमुई जिले में सोमवार की सुबह अपराधियों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देते हुए रिटायर्ड सिविल सर्जन के घर से करीब 50 लाख रुपये की लूट कर ली। यह घटना गिद्धौर थाना क्षेत्र की है, जहां बदमाशों ने थाना से महज 15 मीटर की दूरी पर हथियार के बल पर पूरे परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट की और फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई है और पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। पीड़ित रिटायर्ड सिविल सर्जन डॉ. विजयेंद्र सत्यार्थी ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 5 बजे वह, उनकी पत्नी पुष्पम कुमारी और बेटा घर में सो रहे थे। इसी दौरान बदमाश अचानक घर में घुस आए। एक बदमाश उनके सीने पर बैठ गया और रिवॉल्वर सटाकर नशे का इंजेक्शन दे दिया, जिससे वह बेहोश हो गए। इसके बाद बदमाशों ने उनकी पत्नी और बेटे को भी नशे का इंजेक्शन देकर बेहोश कर दिया। डॉ....
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.